Ranchi : झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। तापमान और गिरने के आसार हैं। राजधानी रांची में आज यानी 29 नवम्बर को आसमान में बादल छाये रह सकते हैं। वहीं, 30 नवम्बर और 1 दिसम्बर को भोर में कोहरा छाया रह सकता है। रात में ठंड बढ़ेगी। बादल छटने के बाद राजधानी रांची सहित राज्य में कनकनी बढ़ेगी। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बन रहे सिस्टम का प्रभाव झारखंड पर पड़ेगा। इसके चलते ठंड बढ़ेगी, वहीं भोर में कोहरा या धुंध छाये रह सकता है। लातेहार, पलामू और गढ़वा में तापमान में गिरावट होगी, मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो दिनों में मौसम के मिजाज में और बदलाव के आसार हैं।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार संथाल सहित राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं कहीं-कहीं ठनका भी गिर सकता है। लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
इसे भी पढ़ें : बढ़ने वाली है ठंड, इस दिन से बहेगी पुरवा हवा…
इसे भी पढ़ें : अब सताएगी ठंड…
इसे भी पढ़ें : छाने लगा कोहरा, महापर्व छठ में कैसा रहेगा मौसम… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में तेजी से गिर रहा पारा… जानें
इसे भी पढ़ें : तीन कमरों का सजा-धजा घर देगी हेमंत सरकार… जानें किन्हें















