spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नीतीश सरकार का बड़ा ब्लूप्रिंट, तीन नये विभागों की घोषणा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के CM नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं के लिए अब तक का सबसे बड़ा रोजगार मिशन लॉन्च कर दिया है। लक्ष्य है 2025 से 2030 तक 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देना। इस मिशन को तेज रफ्तार देने के लिए सरकार ने तीन नये विभाग बनाने का फैसला किया है, इनमें

  1. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग

  2. उच्च शिक्षा विभाग

  3. नागर विमानन विभाग शामिल होंगे।

नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर साफ कहा कि अब राज्य में युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, तकनीकी शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को अलग से ताकत दी जायेगी। नये विभागों के बनने से उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा और लाखों युवाओं को सीधे रोजगार का रास्ता खुलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि नये नागर विमानन विभाग से हवाई अड्डों के निर्माण और उड़ान योजना से जुड़े प्रोजेक्ट्स में तेजी आयेगी, जिससे उद्योग, निवेश और रोजगार के नए दरवाजे खुलेंगे।

इसके साथ ही सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय और बिहार विपणन प्रोत्साहन निगम बनाने की भी घोषणा की है। इसका मकसद है कि राज्यभर में मेगा स्किल सेंटर, और कृषि से लेकर हैंडीक्राफ्ट तक के स्थानीय उत्पादों के लिए मजबूत मार्केटिंग नेटवर्क तैयार करना। नीतीश कुमार का दावा है कि इन फैसलों से बिहार के युवाओं के लिए नौकरी, व्यापार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर तेजी से बढ़ेंगे। सरकार का लक्ष्य साफ है—“बिहार का हर युवा कुशल बने, रोजगार पाए और उसके भविष्य को मजबूत बनाया जाये।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...