spot_img
spot_img

बिहार चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार की सियासत में हलचल तेज़ है। चुनावी गहमागहमी के बीच RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एक और बड़ा झटका लगा है। नवादा से विधायक विभा देवी और रजौली से विधायक प्रकाश वीर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों विधायकों ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को सौंप दिया है। दोनों नेता हाल ही में गया में PM नरेंद्र मोदी के मंच पर नजर आये थे, जिसके बाद से उनके NDA में शामिल होने की अटकलें तेज़ थीं। अब इस्तीफे के साथ इन चर्चाओं पर मुहर लग गई है। इससे पहले राजद विधायक संगीता कुमारी, भरत बिंद और चेतन आनंद भी इस्तीफा दे चुके है।

विभा देवी, पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव की पत्नी हैं और 2020 में नवादा से राजद के टिकट पर जीतकर आई थीं। लेकिन 2025 के लोकसभा चुनाव में टिकट कटने और भाजपा से बढ़ती नज़दीकियों के चलते वे लगातार पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रही थीं। विभा देवी ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव के कुछ करीबी नेताओं ने सरकार गिराने-बनाने के खेल में उनसे भारी रकम की मांग की थी। उन्होंने कहा “मैंने सम्मान की राजनीति की है, घूस नहीं दी, यही मेरी गलती थी।”

प्रकाश वीर, दलित नेता और रजौली से विधायक हैं। पार्टी के अंदरूनी असंतोष और कार्यकर्ताओं की नाराज़गी के चलते वे भी खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे थे। अगस्त में एक वायरल वीडियो में RJD कार्यकर्ता उनके खिलाफ नारे लगाते दिखे थे। तभी से उनके भाजपा में जाने की अटकलें शुरू हो गई थीं। गौरतलब है कि 2020 में दोनों ने NDA उम्मीदवारों को हराकर RJD को मजबूत किया था, खासकर मगध के दलित-पिछड़ा और अल्पसंख्यक वोटबैंक में।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...