kohramlive desk : बॉलीवुड के मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार को बताया कि उन्होंने कोविड-19 टीके की दूसरा और अंतिम डोज ले लिया है। 78 वर्षीय बच्चन ने टीके की पहली खुराक पिछले महीने ली थी।
इसे भी पढ़ें : आप बैठिये मैं बाथरूम से आ रही हूं …और प्रेमी संग हो गई फरार, फिर पति ने किया ये…
पिछले साल पूरा परिवार हुआ था संक्रमित
बिग बी ने अपनी फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘दूसरा भी हो गया। कोविड वाला, क्रिकेट वाला नहीं।’ इसके साथ हंसने वाला इमोजी बनाकर वो आगे लिखते हैं- ‘सॉरी, सॉरी ये काफी बुरा था।’ अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी पोती आराध्या बच्चन पिछले साल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
2 करोड़ रुपये दिए थे दान
बता दें कि देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे जरुरतमंदों की मदद कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने भी हाल ही में एक कोविड सेंटर के लिए 2 करोड़ रुपये दान दिए थे। इसके साथ ही दुनियाभर के लोगों से अपील की है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ दें।
इसे भी पढ़ें : #RBI ने ग्राहकों को किया ALERT! 23 मई को ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने से पहले जान लें ये बात
कोविड योद्धाओं को किया था प्रोत्साहित
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भारत में घातक कोरोनावायरस की दूसरी लहर से लड़ रहे कोविड योद्धाओं को सोशल मीडिया पर प्रोत्साहित किया था। एक वीडियो में उन्होंने ट्वीट किया, ” बिग बी अपने पिता, दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखी गई एक हिंदी कविता का पाठ कर रहे हैं। ” कविता एक व्यक्ति को एक युद्ध के दौरान कभी हार न मानने, अपनी पूरी ताकत से लड़ने और बीच में कभी न झुकने या रोकने के लिए प्रोत्साहित करती है।
इसे भी पढ़ें : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)












