spot_img

भूपेन बोरा ने लिया यू-टर्न, हाईकमान के हस्तक्षेप से पलटी बाजी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : असम की राजनीति में बड़ा उलटफेर तब दिखा जब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद उसे वापस ले लिया। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजते हुये खुद को नजरअंदाज किये जाने और सम्मान नहीं मिलने की बात कही थी। मामला सामने आते ही गुवाहाटी स्थित उनके आवास पर नेताओं का जमावड़ा लग गया। प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई, वरिष्ठ नेता और सहयोगी दलों के प्रतिनिधि उनसे मिलने पहुंचे। एआईसीसी के राज्य प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि हाईकमान के हस्तक्षेप और कई दौर की बातचीत के बाद बोरा ने इस्तीफा वापस लेने का फैसला किया। सूत्रों के अनुसार उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारी देने का भरोसा दिया गया। इस बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुये इसे अंदरूनी संकट बताया और दावा किया कि आगे कुछ विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। बोरा 2021 से 2025 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। फिलहाल पार्टी में टूट टल गई है, लेकिन असंतोष के संकेत साफ दिखे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...