Bihar : भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर देवी ने फैंस के साथ एक बेहद खास पल साझा किया। देवी ने बेटे को जन्म दिया है और अब वो सिंगल मदर बन चुकी हैं। देवी ने शादी नहीं की है और बेटे को जन्म आईवीएफ के जरिये दिया। ऋषिकेश के एम्स डॉक्टरों के अनुसार मीडिया में आई खबर के अनुसार, सिंगर देवी ने जर्मनी की स्पर्म बैंक से डोनेशन लिया गया और इसी से गर्भधारण हुआ। देवी के पिता प्रमोद कुमार ने भी इस खुशखबरी की पुष्टि करते हुये मीडिया को बताया कि 7 साल पहले भी आईवीएफ के जरिये कोशिश हुई थी, लेकिन सफल नहीं हुई थी।
सोशल मीडिया पर खुशखबरी
देवी ने फैंस के साथ बेटे की पहली झलक साझा की और लिखा, “मेरा बाबू है।” फैंस की तरफ से उन्हें ढेरों बधाई और प्यार मिल रहा है। देवी ने भोजपुरी के अलावा हिंदी, मैथिली और मगही में भी गाने गाये हैं। उनके 50 से अधिक एल्बम्स में आवाज सुनने को मिल चुकी है। देवी की तरह साउथ एक्ट्रेस भावना रमन्ना भी बिना शादी के आईवीएफ से मां बनी हैं। रमन्ना ने पहले जुड़वा बच्चों की उम्मीद जताई थी, लेकिन कुछ कॉम्प्लिकेशन के कारण केवल एक बेटी को जन्म मिला।






