UP : यूपी के औरैया जिले के बिधूना में रक्षाबंधन की रात 14 वर्षीय बहन से चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। भाई नशे में था, खेत से लौटते ही चाचा के घर घुसा और वारदात को अंजाम दिया। बहन के विरोध और रोने पर उसका मुंह दबाया, दुष्कर्म से रक्तस्राव हुआ तो घबराकर गला घोंट दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अक्सर क्राइम पेट्रोल देखता था, साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी की। 10 अगस्त की सुबह पिता ने चारपाई पर बेटी का खून से सना शव देखा। बिधूना पुलिस और स्वॉट टीम ने आरोपी भाई समेत पांच लोगों को पकड़ा है। खबर है कि पोस्टमार्टम के दौरान आरोपी ने मां को बहकाकर हंगामा कराया, चेहरे पर कोई पछतावा नहीं दिखा, इसी से पुलिस का शक पक्का हुआ। घटना के वक्त आरोपी की पत्नी बच्चों संग इटावा मायके में थी।
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






