Kohramlive : सुप्रीम कोर्ट में नौकरी की चाह रखने वालों के लिये बेहद खास मौका है। यहां कई पदों के लिए आवेदन निकाले गये हैं। इस भर्ती के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कोर्ट मास्टर, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर बहाली की वैकेंसी है। सुप्रीम कोर्ट के ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in/recruitments पर डिटेल देखी जा सकती है। आवेदन की प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और 25 दिसंबर तक इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए टोटल 107 पदों पर बहाली निकली गई है।
इस भर्ती के तहत मास्टर शॉर्टहैंड पदों के लिये चयनित कैंडिडेट्स को 67700 रुपया मंथली वेतन मिलेगा। वही सीनियर पर्सनल असिस्टेंट को 47600 और पर्सनल असिस्टेंट को 44900 रुपये मिलेंगे।
आयु सीमा : आवेदनकर्ता की उम्र 30 साल से 45 साल के बीच होना जरूरी है।
योग्यता : सुप्रीम कोर्ट मास्टर शॉर्टहैंड के पदों के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लो की डिग्री होना जरूरी है। वहीं सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के लिए किसी भी स्ट्रिम से ग्रेजुएशन होना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें :“हेमंत कैबिनेट में समाज के सभी वर्गों को मिलेगी जगह”
इसे भी पढ़ें :JSSC ने CGL का रिजल्ट किया जारी… यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन से मिलने गये कई IPS अधिकारी
इसे भी पढ़ें :”महाभारत” में जिस तक्षक नाग का जिक्र, वो मिला रांची में… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बड़े पैमाने पर पदाधिकारी का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन को मिली राहत








