spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

राजा पीटर को बेल, लंबे अर्से के बाद बाहर…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में जेल में बंद गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर को जमानत मिल गई है। वो लगभग साढ़े छह साल बाद जेल से बाहर आयेंगे। उन्हें झारखंड हाई कोर्ट से बेल मिली है। राजा पीटर के कस्टडी पीरियड और ट्रायल में गवाहों की अधिकता को देखते हुए जमानत दी गई है। बुंडू के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में राजा पीटर को मुख्य साजिशकर्त्ता माना गया है। NIA ने राजा पीटर को 9 अक्टूबर 2017 में अरेस्ट किया था। तब से वे जेल में बंद हैं। NIA से पहले CID मामले की जांच कर चुकी है। CID हत्या के सूत्रधार तक नहीं पहुंच पाई थी। NIA ने राजा पीटर के बॉडी गार्ड शेषनाथ सिंह खरवार को साल 2017 में 7 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा के हत्याकांड में कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन दस्ते का नाम उछला था। कुंदन पाहन ने साल 2017 में 27 मई को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इस केस को NIA ने 28 जून 2017 को टेक ओवर किया था।

गौरतलब है, कि साल 2008 में 9 जुलाई को बुंडू के SS हाई स्कूल परिसर में आयोजित एक समारोह में पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें रमेश सिंह मुंडा, उनके दो सरकारी बॉडीगार्ड शिवनाथ मिंज और खुर्शीद आलम, एक छात्र रामधन पातर मारे गये थे। बुंडू थाना में केस दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: