Kohramlive : IPL 2025 के लिये मेगा नीलामी सोमवार की रात खत्म हो गई। यह नीलामी गुजरे दो रोज तक चली। नीलामी में कुल 577 खिलाड़ी शामिल थे। इनमें से 182 खिलाड़ी बिके। 182 में से 62 विदेशी खिलाड़ी रहे। वहीं 395 खिलाड़ियों के लिये किसी ने कोई बोली नहीं लगाई। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने मिलाकर इस नीलामी में 639 करोड़ 15 लाख रुपये खर्च किये। नीलामी के बाद सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमें बना ली है। भारतीय धाकड़ विकेटकीपकर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे, उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। दिग्गज श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख में खरीदा, वहीं वेंकटेश अय्यर को KKR ने 23 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा। अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल 18-18 करोड़ रुपये में बिके। ये दोनों पंजाब किंग्स की टीम में गये। सबसे युवा खिलाड़ी वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलियाई पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर, केन विलियम्सन, जेम्स एंडरसन, भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर एवं पृथ्वी शॉ के कोई खरीदार नहीं मिले। देवदत्त पडिक्कल और अजिंक्य रहाणे जैसे भारतीय खिलाड़ियों को भी किसी ने नहीं खरीदा था, लेकिन बाद में आरसीबी ने पडिक्कल और केकेआर ने रहाणे को अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में आखिर में खरीदा।
इसे भी पढ़ें :बेहतर काम करने वाले पुलिस अधिकारियों को मिला सम्मान
इसे भी पढ़ें :तेलंगाना नहीं लेगी अडानी ग्रुप के 100 करोड़
इसे भी पढ़ें :माता वैष्णो देवी में जोरदार विरोध, सड़क पर उतरे लोग
इसे भी पढ़ें :ऐसे भी आती है मौ’त, पुलिस परिवार में मातम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :शपथ ग्रहण समारोह की पूरी तैयारी, चौंका सकते हैं कुछ चेहरे
इसे भी पढ़ें :इनपर पैसों की बारिश, इन्हें नहीं मिला खरीददार…
इसे भी पढ़ें :पहले टेस्ट में सफल…
इसे भी पढ़ें :आदर्श आचार संहिता खत्म, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश…











