Ranchi : CM हेमंत सोरेन से आज बैंक ऑफ इंडिया के आला अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। बैंक के GM गुरु प्रसाद गौंड, GM दीप शेखर और AGM अजय पांडेय मौजूद रहे। राज्य कर्मियों के लिये गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर अहम चर्चा हुई। राजधानी में हुई इस मुलाकात में बैंक अधिकारियों ने CM को जानकारी दी कि 23 दिसंबर को राज्य सरकार और बैंक ऑफ इंडिया के बीच गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर MOU होने जा रहा है। CM हेमंत सोरेन ने दो टूक कहा कि “हमारी सरकार राज्य कर्मियों को बेहतर माहौल में काम करने के लिये हर जरूरी सुविधा और सहूलियत दे रही है।” उन्होंने कहा कि कर्मचारी, उनके परिवार और उनका सुरक्षित भविष्य सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। इसी सोच के तहत बैंकों के साथ सैलरी पैकेज जैसी योजनायें लागू की जा रही हैं। इस प्रस्तावित पैकेज के तहत जिन राज्य कर्मियों का सैलरी अकाउंट बैंक ऑफ इंडिया में होगा, सभी को दुर्घटना बीमा कवर, विशेष बैंकिंग सुविधायें एवं आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। सरकार और बैंक की यह पहल कर्मचारी जीवन को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है। 23 दिसंबर को होने वाला यह MOU राज्य कर्मियों के भविष्य में
सुकून और सुरक्षा की नई इबारत लिखने जा रहा है।
CM से मिले बैंक अधिकारी, सैलरी पैकेज पर इस रोज होगा MOU…
Date:














