spot_img

बैंक ऑफ अमेरिका ने JIO के 4जी रोलआउट को बताया गेमचेंजर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नयी दिल्ली : JIO 4जी रोलआउट भारत के इंटरनेट क्षेत्र के लिए “गेम चेंजर” साबित हुआ है। बैंक ऑफ अमेरिका ग्लोबल रिसर्च की रिपोर्ट में इसका किया गया है उल्लेख। रिपोर्ट में लिखा गया है कि जियो ने किफायती दामों पर यूजर्स को इंटरनेट मुहैया कराया। इससे बड़े पैमाने पर डेटा उपयोग को बढ़ावा मिला। भारत में अब करीब 65 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं, जो औसतन 12 GB डेटा प्रतिमाह इस्तेमाल करते हैं।

यूनिकॉर्न कंपनियों की आई बाढ़

रिलायंस JIO के लॉन्च के बाद देश में यूनिकॉर्न कंपनियों की बाढ़ सी आ गई। बैंक ऑफ अमेरिका ग्लोबल रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में 11 नई भारतीय कंपनियों ने यूनिकॉर्न का तमगा हासिल किया। एक अरब डॉलर से अधिक की मार्केट वैल्यूएशन वाली स्टार्टअप कंपनियों को यूनिकॉर्न कंपनी कहा जाता है। अबतक कुल 37 भारतीय स्टार्टअप कंपनियां यूनिकॉर्न बन चुकी हैं और इनमें से ज्यादातर कंपनियां जियो के लॉन्च के बाद ही अस्तित्व में आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2025 तक इन कंपनियों की संख्या 100 के करीब पहुंच सकती है।

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर के लिए राज्यपाल ने दी 51 हजार सहयोग राशि

JIO की सफलता का बताया राज

रिपोर्ट में बताया गया कि जियो की सफलता का सबसे बड़ा कारण यह है कि “भारत एक आपूर्ति-बाधित बाजार है और मांग आधारित बाजार नहीं”। जियो ने सस्ती कीमतों पर डेटा और सेवाएं प्रदान करके बाजार के आकार को बढ़ाया है। यूनिकॉर्न कंपनियों को इसका भरपूर फायदा मिला है और अब रिलायंस अपनी “मेड इन इंडिया” 5जी तकनीक को भारतीय बाजार के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतारना चाहती हैं।

इसे भी पढ़ें : गिरफ्तार हो गए सांसद संजय सेठ के पीए, बोले- बात तो होती थी, मगर…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।