झारखंड के इस जिलें में मुर्गा-बत्तख की बिक्री पर लगी रोक…देखें क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BOKARO : झारखंड के बोकारो जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जिले के सरकारी पोल्ट्री फार्म में कड़कनाथ मुर्गियों की मौत के बाद सैंपल जांच के लिए भोपाल के laboratory में भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद राजकीय कुकुक्ट पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत का कारण बर्ड फ्लू बताया गया। राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है। उन्होंने कहा कि लोहांचल के फार्म में चिकन की प्रोटीन से भरपूर नस्ल, जिसे ‘कड़कनाथ’ के नाम से जाना जाता है, में एच5एन1 वैरिएंट की मौजूदगी की पुष्टि हुई। यहां अन्य नस्ल समेत अब तक कुल 700 मुर्गों की बर्ड फ्लू से मौत हुई है।

वहीं बोकारो डीसी ने बर्ड फ्लू को लेकर सरकार की ओर से जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) पालन करने का निर्देश दिया है। पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र को इंफेक्टेड जोन घोषित किया गया है। 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है। बोकारो जिला प्रशासन द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “इन क्षेत्रों में चिकन/बत्तख आदि की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।” अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, अरुण कुमार सिंह ने पीटीआई को बताया कि राज्य अलर्ट पर है। बोकारो के डीसी कुलदीप चौधरी के मुताबिक जिले के सीमावर्ती इलाकों पर नजर रखने और बड़े पोल्ट्री फार्मों के मुर्गियों/बत्तखों के सैंपल लेने के लिए एक मेडिकल टीम का गठन किया गया।

पशुपालन विभाग की टीम को संबंधित क्षेत्र में बुधवार से सैंपलिंग जांच का काम शुरू किया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में मुर्गियों और बत्तख की आपूर्ति पर निगरानी रखा जा रहा है। मेडिकल टीम सभी प्रखंडों में बड़े-बड़े पोल्ट्री फार्म के मुर्गियों और बत्तख की सैंपल एकत्र कर रही है। सैंपल को जांच के लिए कोलकाता या भोपाल स्थित प्रयोगशाला में भेजने का निर्णय लिया गया है। डीसी ने सिविल सर्जन डा. ए बी प्रसाद को बर्ड फ्लू से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। इंफेक्टेड जोन में रहने वाले लोगों का भी सैंपल मेडिकल टीम की ओर से संग्रहित किया जा रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल में बर्ड फ्लू से संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर अलग वार्ड बना दिया गया है। जहां उपचार की सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से सभी से आग्रह किया गया है कि लोग कुछ दिनों तक मुर्गा-बत्तख खाने से परहेज करने को कहा है।

इसे भी पढ़ें : हटिया से चलने वाली यह ट्रेन कैंसिल…

इसे भी पढ़ें :10 साल बाद दिल्ली को मिली…

इसे भी पढ़ें :7वीं, 10वीं पास करें अप्लाई, झारखंड होम गार्ड में निकली बंपर Vacancy

इसे भी पढ़ें :Agniveer Bharti 2023 : अग्निपथ भर्ती नियमों में हुआ बड़ा बदलाव…देखें

इसे भी पढ़ें :गेहूं और आटे की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार का आया बड़ा अपडेट…देखें

इसे भी पढ़ें :UP-Bihar के लिए चलाई जाएंगी होली स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी की लिस्ट

इसे भी पढ़ें :आपके पास भी हैं 500 के नोट तो पढ़ लें यह खबर, RBI ने जारी किया नया नियम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

SDM का औचक छापा, खुला बड़ा राज…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड में फर्जी...

अब ज्यादा बच्चे पैदा करो, सरकार देगी ईनाम… कितना जानें

Kohramlive : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू...

CCTV ने खोला राज, दो अरेस्ट…

Ranchi : रांची पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले का...

कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

Kohramlive : हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को दिनदहाड़े...

CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस...