Bajaj Pulsar अब नये अंदाज में, खासियत जानें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जिस बाइक ने एक पूरी पीढ़ी को रफ्तार का मतलब सिखाया, अब वही Bajaj Pulsar अपनी सिल्वर जुबली पर खुद को नये सांचे में ढालने जा रही है। बजाज ऑटो के MD और CEO राजीव बजाज पहले ही कह चुके हैं, 2026 ‘Pulsar का साल होगा’। अब ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट ने इस दावे को और पुख्ता कर दिया है। 25 साल पूरे होने के मौके पर Bajaj अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली Pulsar Classic रेंज (125cc और 150cc) को पूरी तरह नया प्लेटफॉर्म दे रही है। मौजूदा डिजाइन अब सबसे पुराना, लेकिन बिक्री में अब भी सबसे आगे है। संभावित एक्स-शोरूम कीमत Pulsar 125: ₹80,000 – ₹90,000 और Pulsar 150: ₹1.05 लाख – ₹1.15 लाख के बीच हो सकती है।

2026 Pulsar Classic में संभावित बदलाव

बिल्कुल नया, मॉडर्न प्लेटफॉर्म के साथ Pulsar 125 और Pulsar 150 पहले अपडेटेड मॉडल होंगे। लॉन्च टाइमलाइन 2026 का दूसरा हिस्सा (फेस्टिव सीजन) हो सकता है। 20 साल पुराने आइकॉनिक ‘Wolf Eye’ डिजाइन को नया लुक मिलेगा, लेकिन पहचाना हुआ अवतार। मस्क्युलर फ्यूल टैंक, शार्प बॉडी लाइन्स, Pulsar का क्लासिक DNA बरकरार रहेगा। मौजूदा Pulsar Classic में डबल क्रैडल फ्रेम, ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर है। 2026 मॉडल में संभावित अपग्रेड नया मॉडर्न चेसिस, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन (N Series जैसा), बेहतर राइड क्वालिटी, ज्यादा स्टेबल हैंडलिंग और इंजन को stressed member की तरह इस्तेमाल किये जाने की संभावना है। Pulsar 125: 125cc इंजन बरकरार रहेगा। Pulsar 150: 150cc इंजन अपडेट मिलेगा। नये एमिशन नॉर्म्स और बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के हिसाब से ट्यूनिंग रहेगा। नई Pulsar Classic में LED हेडलैंप और टेललैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Bluetooth कनेक्टिविटी, स्मार्ट नोटिफिकेशन अलर्ट मिल सकते हैं। यानी अब पल्सर सिर्फ तेज नहीं, स्मार्ट भी होगी।

spot_img

Related articles:

Bihar : राजधानी में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर रेड…

बिहार(Bihar) में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। नगर विकास और आवास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार पर शिकंजा कसते हुये स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने शनिवार को राजधानी

Nitish Kumar : CM सम्राट से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, शराबबंदी होगी या नहीं… जानें

पटना के 5, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को सियासत की एक अहम तस्वीर देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar), डिप्टी CM विजय चौधरी के साथ मुख्यमंत्री सम्राट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Energy Ultra लॉन्च, खासियत जानें…

इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में एक नया तूफान आ गया है। Simple Energy ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर(Scooter) Simple Energy Ultra लॉन्च कर दिया है।

झारखंड में कई IPS अफसरों का तबादला… देखें लिस्ट

झारखंड में एक साथ कई IPS अफसरों का तबादला किया गया है। रांची के रूरल SP भी बद

झारखंड में एक साथ कई IAS अफसरों का तबादला… देखें लिस्ट

झारखंड में एक साथ कई IAS अफसरों का तबादला किया गया है। कई जिलों के DC बदल दिये गये