spot_img

बुरे काम का बुरा नतीजा, एक ज्योतिषी को 200 साल की सजा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में पॉक्सो फास्ट ट्रैक कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। 52 साल के गुनहगार रामकृष्णन पेशे से ज्योतिषी था और पूजा-पाठ के जरिये “समस्याओं का समाधान” करने का दावा करता था। नवंबर 2021 में एक मां अपनी 18 और 14 साल की बेटियों की पढ़ाई को लेकर चिंतित होकर उसके पास पहुंची।  उम्मीद थी कि शायद कोई राह निकलेगी। लेकिन यह उम्मीद ही उनकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई। आरोपी ने महिला से कहा कि वह दूसरे कमरे में इंतजार करे और दोनों बेटियों को अलग कमरे में ले गया। वहीं, उसके खिलाफ आरोप है कि उसने दोनों लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न किया और उन्हें धमकाया कि अगर किसी को बताया तो परिवार को नुकसान होगा। डर और खामोशी ने इस दर्द को लंबे समय तक दबाकर रखा।

बीमारी ने खोला राज, सच आया सामने

करीब दो साल बाद स्वास्थ्य समस्याओं के कारण जब लड़कियों की मेडिकल जांच हुई, तब सच्चाई सामने आई। हैरान माता-पिता ने तुरंत शिकायत दर्ज कराई और मामला तिरुपत्तूर ऑल विमेन पुलिस स्टेशन में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ। इसके बाद अरेस्ट को गिरफ्तार कर लिया गया।  इस मामले की सुनवाई शिवगंगा जिला पॉक्सो फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। फैसला सुनाते हुये न्यायाधीश गोकुल मुरुगन ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 200 साल की जेल और 2 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, अदालत ने तमिलनाडु सरकार को आदेश दिया कि दोनों पीड़ित लड़कियों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...