spot_img

बाबूलाल मरांडी बोले, शैडो DGP के साये में झारखंड

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शैडो DGP के साये में झारखंड है। पुलिस का सारा तंत्र अब संविधान से नहीं, नेटवर्क से चलता है। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि DGP अनुराग गुप्ता जो न अब किसी अखिल भारतीय सेवा के तहत आते हैं, न सस्पेंड हो सकते हैं, न किसी विभागीय नियम के बंधन में। फिर भी वो ट्रांसफर-पोस्टिंग कर रहे हैं, फैसले ले रहे हैं, क्या यह राज्य अब नियमों से नहीं, ‘नेटवर्क’ से चल रहा है?” उन्होंने तंज कसते हुये कहा, “10 जून को 8 IPS अफसरों को एक ऐसे व्यक्ति ने जिम्मेदारी सौंप दी, जिसकी संवैधानिक हैसियत ही सवालों के घेरे में है। न UPSC की अनुशंसा, न मुख्यमंत्री की मंजूरी, फिर भी आदेश निकलता है, जैसे तुगलक की अदालत में फरमान जारी होता था। मरांडी ने व्यंग्य की तलवार को और धार देते हुये कहा, अब गृह विभाग ‘स्पष्टीकरण’ मांग रहा है, लेकिन किससे? उस शैडो DGP से, जो कानून के दायरे में ही नहीं आता? आप किस कानून से जवाब मांग रहे हैं जब सामने वाला कानून मानता ही नहीं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री की चुप्पी क्या बताती है? या तो वो नासमझ हैं, या फिर पूरी तरह दोषी। झारखंड आज संविधान से नहीं, कुछ बेलगाम अफसरों के नेटवर्क से चल रहा है। यह सब देखकर भी जो चुप है, वो दोषमुक्त नहीं हो सकते।

 

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...