कोहराम लाइव डेस्क : यदि हम आने-जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसकी बेहतरी भी हमारे ही हाथों में है। अगर कुछ समस्या बार-बार आती है, तो यह जानना जरूरी है कि आखिर हम कोई गलती तो नहीं कर रहे हैं। जी हां, यदि बाइक का टायर चलाते समय बार-बार पंक्चर होने लगे, तो समझें कि आप कोई गलती कर रहे हैं। दरअसल ज्यादातर मौकों पर राइडर की गलतियों के चलते ही टायर पंक्चर हो जाता है। अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो बाइक का टायर पंक्चर नहीं होगा और आप आसानी से लंबी दूरी भी तय कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : ADG मुरारी लाल मीणा और IG साकेत सिंह भी गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित, UP पुलिस ने झटके सबसे अधिक मेडल, देखें पूरी लिस्ट
टायर में हवा कम है, तो पंक्चर होना आसान
बाइक के टायर में प्रेशर यानी हवा हमेशा मेनटेन रखना चाहिए। अगर आपकी बाइक के टायर में एयर प्रेशर कम है, तो आम नुकीली चीजों से भी टायर पंक्चर हो जाता है और जल्दी ही घिसता भी है। हमेशा बाइक के टायर का प्रेशर मेनटेन रखना चाहिए।
टायर को घिसने से बचाएं
हमेशा सड़क पर बाइक चलते समय सॉफ्ट ब्रेकिंग करनी चाहिए। अगर आप अचानक और प्रेशर के साथ ब्रेक लगाते हैं तो इससे टायर्स कहीं ज्यादा घिसते हैं और एक बार टायर घिस जाए तो ये आसानी से पंक्चर हो जाता है।
इसे भी पढ़ें : बीवी ने किया ‘इनकार’, तो 63 साल में सातवीं शादी के लिए तैयार
खुले में पार्क करने से बचें
कभी भी आपको मोटरसाइकिल को खुले में पार्क करने से बचना चाहिए। ज्यादा सर्दी और ज्यादा गर्मी की वजह से टायर पर असर पड़ता है, जिससे इसकी ट्यूब खराब हो सकती है। ऐसे में बाइक को जब भी बाहर पार्क करें तो इस पर कवर जरूर लगा दें।
लंबे सफर के दौरान इकोनॉमी में चलाएं
अगर आप अपनी बाइक से लंबा सफर करने जा रहे हैं तो बाइक को इकोनॉमी मोड पर चलाना ही आपके लिए अधिक सही रहेगा। जब भी आप तेज स्पीड में बाइक चलाते हैं तो इससे सड़क और टायर्स के बीच ज्यादा घर्षण होता है, जिससे टायर्स गर्म हो जाते हैं और ऐसे में टायर पंक्चर होने के चांस बढ़ जाते हैं।
इसे भी पढ़ें :Cashier कंपनी के 24 लाख 26 हजार लेकर फरार, राशि जब्त मगर…










