spot_img

दिल थाम देने वाले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया जीता…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये दूसरे टी20 मुकाबले में कंगारुओं ने चार विकेट से जीत दर्ज की, और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था, पर इस बार आसमान ने खुद गवाह बन कर देखा, कैसे रोमांच की हर बौछार मैदान पर बरसी। टीम इंडिया की शुरुआत उम्मीदों से भरी थी, पर जल्द ही विकेटों की झड़ी ने जैसे हवा निकाल दी। अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में 68 रन की आतिशी पारी खेली। हर्षित राणा ने 35 रन जोड़कर कुछ संभाला, पर बाकी बल्लेबाज जैसे सन्नाटे में खो गये। चार खिलाड़ी तो बिना खाता खोले लौटे और स्कोर रुका 125 रन पर। ऑस्ट्रेलिया के हेजलवुड ने तीन विवेट झटके, वहीं, बार्टलेट और नाथन एलिस ने दो-दो विकेट लिये। इससे पहले मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने शुरुआत ऐसी की कि भारतीय दर्शक भी कह उठे, “वाह, क्या खेल है!” पहले विकेट के लिये 51 रन जोड़कर हेड ने 28 रन बनाये, जबकि मार्श ने 46 रन की दमदार पारी खेली, चार छक्के और दो चौके जड़े। जोश इंग्लिस ने 20 रन जोड़े, पर बाकी बल्लेबाज बुमराह की धार में फिसल गये। भारतीय गेंदबाज बुमराह ने पहले मिचेल ओवेन को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराया, फिर अगली गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को यॉर्कर से क्लीन बोल्ड कर दिया। पर हैट्रिक नहीं हो सका। अंत में स्टोइनिस ने नाबाद छह रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...