Ranchi : ”आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” शिविर में आये लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाएं अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, ग्राम गाड़ी योजना के बारे में डिटेल बताया गया। रांची के चान्हो के रघुनाथपुर पंचायत में आयोजित शिविर में रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा और स्थानीय विधायक शिल्पी नेहा तिर्की सरकार की विभिन्न योजनाएं के बारे में लोगों को बता रहे थे।
शिविर में आये लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत परिसंपत्ति भी बांटे गये। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं DC ने परिसंपत्ति बांटे। कल्याण मंच से सावित्री बाई फुले किशारी समृद्धि योजना, सोना सोबरन धोती-लुंगी साड़ी योजना, साईकिल वितरण, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र, सिंचाई संयंत्र, मनरेगा जॉब कार्ड आदि का वितरण लाभुकों के बीच किया। शिविर में लगे सभी स्टॉल का निरीक्षण भी किया गया। हकदार लोगों को लाभ देने का निर्देश दिया गया। DC ने नये आवेदकों को जोड़ उनसे आवेदन हासिल करने का निर्देश दिया। DC ने कहा कि भविष्य में बेहतर नीति के लिए फीडबैक जरुरी है।
इसे भी पढ़ें : दिवंगत IPS अमिताभ चौधरी के दुखी बेटे का सनसनीखेज खुलासा…
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ को CM हेमंत सोरेन ने दी बड़ी सौगात…
इसे भी पढ़ें : मंत्री की स्कॉट गाड़ी का हो गया यह हाल…
इसे भी पढ़ें : गजब का फांसा एक साथ 8 लड़कियों को, भगवान न करें…
इसे भी पढ़ें : कांके में फा*यरिंग!
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में दो सगे भाइयों की मौ*त… कोहराम
इसे भी पढ़ें :PM मोदी “तेजस” में… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 लॉन्च, जानें कीमत…
इसे भी पढ़ें :रांची में आज 1 बजे से बंद रहेंगे यह रास्ते… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :मंत्री की स्कॉट गाड़ी का हो गया यह हाल…














