Kohramlive : कई बार घर को बुरी ( Vastu Tips ) नजर लग जाती है, वहीं अशांति छाई रहती है। तरक्की रुक जाती है, नौकरी में प्रमोशन भी नहीं हो पाता। ज्योतिष शास्त्र में इसे नजर दोष कहते हैं, कहते हैं यह दोष लगते ही सारे काम बिगड़ने लगते हैं। इस दोष से बचने के लिये ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताये गये हैं, जिसे लाइफ में अपना कर नजर दोष को दूर कर सकते हैं। जैसे…
नजर दोष दूर करने के उपाय जानें (Vastu Tips)
घर को बुरी नजर से बचाने के लिये घर के आगे नींबू मिर्ची का गुच्छा लगाना शुभ माना गया है। शनिवार के दिन एक नींबू में पांच या सात मिर्ची बांधकर दरवाजे के बाहर लटका देना बेहतर माना गया है। नींबू पुराना हो जाने पर शनिवार के दिन ही इसे बदला जा सकता है। इससे घर को नजर दोष नहीं लगता। अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा का आभास हो रहा है तो समय-समय पर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव अच्छा माना गया है। घर में धूप का धुआं करने से भी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और नजर दोष नहीं लगता। ज्योतिष शास्त्र में लौंग कपूर जलाना और तेज पत्ता जलाने को भी बेहतर माना गया है। गाय के गोबर का उपला जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है।
इसे भी पढ़ें : घर में है शंख तो इन बातों का रखें खास ख्याल…
इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर इन चीजों को देखने का मतलब पूरा दिन खराब? क्या कहता है वास्तु… जानें
डिस्क्लेमर: वास्तु शास्त्र से संबंधित जानकारी प्राचीन मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। हम यह दावा नहीं करते कि यह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है या हर परिस्थिति में सटीक साबित होगी। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी का उपयोग अपने विवेक से करें और किसी भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श लें। KohramLive.com किसी भी प्रकार की हानि, लाभ, या परिणाम के लिए उत्तरदायी नहीं होगी जो इस जानकारी के उपयोग से हो सकता है।








