Ranchi (Rajesh/Rupam) : पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गए। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मेडिका अस्पताल पहुंचे। पुलिस के कई आलाधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर उनका ढाढस बंधाया। बुधवार को झारखंड जगुआर के टेंडर ग्राम स्थित मुख्यालय में राजेश कुमार को श्रद्धांजलि दी जाएगी। शहीद कमांडेंट बिहार के मुंगेर जिले के लाल दरवाजा गांव के रहनेवाले थे। उनके पिता का नाम लाल बहादुर राय है। राजेश कुमार ने 12 नवंबर 2007 को बीएसएफ की नौकरी ज्वाइन की थी। 7 सितंबर 2018 को उन्होंने झारखंड जगुआर में योगदान दिया था।
मंगलवार को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि लातेहार के सलैया जंगल में जेजेएमपी के उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से जमा हो रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस और झारखंड जगुआर के एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग शुरू की। मुठभेड़ में असिस्टेंट कमांडेंट राजेश को गोली लगी थी। उन्हें गंभीर हालत में एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाया गया था। रांची के मेडिका अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चली थी, जिसमें एक उग्रवादी भी ढेर हो गया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस को एक एके-47 समेत कई सामन मिले हैं।
इसे भी पढ़ें : Big Breaking : मुठभेड़ में जख्मी असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार शहीद, एक उग्रवादी भी ढेर
इसे भी पढ़ें :Primary Teacher : 9354 पदों पर होगी बहाली, ऐसे करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें :JNVST Result 2021: जवाहर नवोदय विद्यालय ने जारी किए कक्षा 6 के Selection Test के रिजल्ट
इसे भी पढ़ें :SBI में 606 पदों पर निकली वैकेंसी, जानिये कैसे और कब तक करना है आवेदन
इसे भी पढ़ें :SSC ने निकाली 3261 पदों पर भर्ती, 10 वीं, 12 वीं और ग्रेजुएट कैंडिडेट्स करें Apply
इसे भी पढ़ें :Railway Recruitment 2021: 10वीं पास के लिए 3 हजार नौकरियां, न परीक्षा, न इंटरव्यू
इसे भी पढ़ें :UPSC 2020 का फाइनल रिजल्ट जारी, बिहार का शुभम बना टॉपर, ऐसे देखें रिजल्ट










