Kohramlive : साल में दो बार आने वाला खरमास जब समाप्ति की ओर बढ़ता है, तो सितारे भी अपनी चाल बदलते हैं। अप्रैल का महीना खत्म होते ही सूर्यदेव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, 14 अप्रैल को खरमास समाप्त होगा। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य और मंगल की मित्रता इस बार तीन राशियों पर अपनी विशेष कृपा बरसाने वाली है।
मेष राशि – सफलता की नई उड़ान
मेष राशि वालों के लिये ये समय किसी वरदान से कम नहीं। आत्मविश्वास बढ़ेगा, कारोबार चमकेगा और भाग्य हर कदम पर साथ देगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। कोई बड़ा फैसला लेने के लिये समय अनुकूल रहेगा।
धनु राशि – धन लाभ और नई संभावनाएं
धनु राशि वालों के लिये यह गोचर सौगात लेकर आ रहा है। रुके हुये काम पूरे होंगे, घर में खुशियां दस्तक देंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में प्रेम का दीप जल सकता है।
मकर राशि – विवादों का समाधान, तरक्की के संकेत
मकर राशि के जातकों को कोर्ट-कचहरी से राहत मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं, और जीवन के कठिन मोर्चों पर सफलता मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको नयी ऊंचाइयों तक पहुंचायेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिये kohramlive.com उत्तरदायी नहीं है।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…








