spot_img

PLFI के नाम पर दहशत फैलाने वाला अरेस्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के नाम पर लेवी वसूली और अवैध हथियारों का कारोबार चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजीम हव्वारी उर्फ मो. अजीम हब्बारी उर्फ हिमांशु के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह खूंटी शहर का ही रहने वाला है और लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। जांच में खुलासा हुआ कि वह पहले PLFI से सक्रिय रूप से जुड़ा था। बाद में उसने अपना अलग गिरोह बना लिया और हथियार के दम पर लूट, रंगदारी और दहशत फैलाने लगा। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह हथियार और गोलियां कपड़े में छिपाकर बेचता था। संगठन के नाम पर व्यवसायियों और आम लोगों से लेवी मांगकर इलाके में भय का माहौल बनाता था। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में PLFI के नाम पर अवैध वसूली और हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क सक्रिय है। सूचना की पुष्टि के बाद छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। इस बात का खुलासा करते हुये SDPO वरुण रजक ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ लेवी वसूली, लूट, फायरिंग और अवैध हथियार रखने के कई मामले दर्ज हैं। अब पुलिस उसके गिरोह के अन्य सदस्यों, हथियारों की सप्लाई चेन और खरीदारों की पहचान में जुट गई है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बेऊर जेल कांड के बाद सरकार सख्त, सभी जेलों के लिए नये नियम लागू

Patna : बेऊर जेल में सामने आई अव्यवस्थाओं के...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...

झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को चार नये सूचना आयुक्त मिल...