spot_img
spot_img

ट्रंप के सुरक्षा घेरे में घुसा हथियारबंद शख्स ढेर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आलीशान निवास मार-ए-लागो में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक हथियारबंद व्यक्ति सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुये भीतर घुस आया। सुरक्षा एजेंटों ने फौरी कार्रवाई करते हुये उसे गोली मार दी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना की पुष्टि यूएस सीक्रेट सर्विस ने आधिकारिक बयान जारी कर की। बयान के अनुसार, स्थानीय समयानुसार करीब 1.30 बजे उत्तरी गेट पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया, जिसके पास शॉटगन और ईंधन से भरा कैन था। एजेंटों और पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय के डिप्टी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन खतरा भांपते ही गोली चलानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों ने मृतक की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है। नियमों के तहत पहले उसके परिजनों को सूचना दी जायेगी, उसके बाद ही नाम उजागर होगा। सीक्रेट सर्विस ने साफ कहा कि इस पूरी कार्रवाई में कोई एजेंट या कर्मचारी घायल नहीं हुआ। घटना के वक्त वहां ऐसा कोई VIP मौजूद नहीं था, जिसे विशेष सुरक्षा दी जा रही हो। मामले की गहन जांच FBI, यूएस सीक्रेट सर्विस और पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय संयुक्त रूप से कर रहे हैं। जांच में हमलावर की पृष्ठभूमि, उसके इरादे और बल प्रयोग की वैधता की समीक्षा शामिल है। एजेंसी नीति के तहत कार्रवाई में शामिल एजेंटों को जांच पूरी होने तक प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...