spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

CISF में असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए शीघ्र करें Apply

Date:

spot_img
spot_img

 कल बंद होगी एप्लीकेशन विंडो

कोहराम लाइव डेस्क : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से CISF में असिस्टेंट कमांडेंट (एग्जीक्यूटिव) के पदों पर भर्ती के लिए LDCE संबंधी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 22 दिसंबर को शाम 6 बजे के बाद समाप्त हो रही है। जिन इच्छुक व पात्र उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, upsconline.nic.in पर जाकर अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द आवेदन कर लें। बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन विंडो 2 दिसंबर से ओपन है। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट कमांडेंट के कुल 23 रिक्त पद भरे जाने हैं।

इसे भी पढ़ें :दर्दनाक हादसा, कार पर पलटा ट्रेलर, एक की मौत, चार घायल

इस प्रकार करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, कैंडिडेट्स सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, upsconline.nic.in पर विजिट करें। होमपेज पर उपलब्ध संघ लोक सेवा आयोग की विभिन्न परीक्षाओं के लिए डीएएफ लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया टैब खुलेगा। यहां CISF AC(EXE) LDCE-2021 के डिटेल एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) लिंक पर क्लिक करें। अब आपको पुनः एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां दिए गए एग्जामिनेशन नेम लिंक पर क्लिक करें। अब रजिस्ट्रेशन लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन पेज पर जाएं। यहां मांगी गई आवश्यक जानकारियां दर्ज कर सबमिट करें। अब आपको लॉगइन आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा। इसका उपयोग कर आप आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :Congress पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन

एजुकेशनल क्‍वालिफिकेश्‍न व आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। अधिकतम उम्र की गणना 1 अगस्त, 2021 के अनुसार की जाएगी। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1986 से पहले का नहीं हुआ हो। हालांकि, एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दिए जाने का प्रावधान है।

सेलेक्‍शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), मेडिकल टेस्ट, साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए, ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर जाकर डिटेल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :आतंक का पर्याय और PLFI का मोस्ट वांटेड जिदन गुड़िया मारा गया

इसे भी पढ़ें :

भारतीय डाक में ड्राईवर बनने का बेहतरीन मौका, सैलेरी ₹63,200 तक…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों...

झारखंड में 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका… जानें डिटेल्स

Ranchi : झारखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर...

सेना दे रही है पेड इंटर्नशिप, ₹75 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड…

Kohramlive : देश सेवा और आधुनिक तकनीक की दुनिया...

₹64 हजार तक सैलरी पाने का बढ़िया मौका, कल से आवेदन शुरू…

Kohramlive : सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख...

परीक्षाओं पर बड़ा फैसला, लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल

Kohramlive : भारी हंगामे के बीच सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: