spot_img

नाराज DC ने एक्शन लेने का दिया आदेश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC शेखर जमुआर के निर्देश पर जिला प्रशासन की एक टीम रामपुर पैक्स पहुंची। टीम ने धान खरीद की अद्यतन स्थिति, राइस मिलों को भेजे गये धान की मात्रा, किसानों को भुगतान आदि बिन्दुओं का सत्यापन किया।

टीम में शामिल पदाधिकारियों ने रामपुर पैक्स का स्थलीय निरीक्षण कर वहां रखे धान का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के क्रम में पाया गया कि इनके द्वारा 5375 क्विंटल धान की खरीदारी की गई, जबकि उनके भंडारण की क्षमता 1000 क्विंटल है। इनके द्वारा 5375 क्विंटल में से 426.47 क्विंटल धान मिलर को भेज दिया गया है, शेष बचे 4948.53 क्विंटल धान में से करीब 2698.53 क्विंटल धान तीनों गोदाम में उपलब्ध पाया गया। जबकि निरीक्षण के दौरान करीब 2250 क्विंटल धान नहीं पाया गया और न ही इस संबंध में पूछने पर तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी ही दी गई। इस मामले को संज्ञान में आते ही उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए रामपुर पैक्स से स्पष्टीकरण की मांग की है। स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं पाये जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया है। उपायुक्त ने जिले के सभी पैक्स संचालकों को धान की खरीद में विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि धान की खरीद में विभागीय आदेश की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। भौतिक सत्यापन के क्रम में किसानों से धान की खरीद के एवज मेंं उनके भुगतान के बाबत भी जानकारी ली। पैक्स अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि किसानों का भुगतान ऑनलाइन प्रक्रिया से किया जा रहा है।
गढ़वा जिले में खरीफ विपणन मौसम 2024-2025 के लिए 52 पैक्सों के माध्यम से धान की अधिप्राप्ति की जा रही है। अभी तक जिले में 84529 क्विंटल की खरीदारी की जा चुकी है, जिसमें सभी पैक्सों के भंडारण की क्षमता 1000-1000 क्विंटल है, किन्तु कुछ पैक्सों के द्वारा भंडारण क्षमता से अधिक की खरीदारी कर ली गई है।

इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :पंचतत्व में विलीन हुये पूर्व PM, किसने दी मुखाग्नि… जानें

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर

spot_img

Related articles:

भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

शनिवार को नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED निष्क्रिय करते वक्त जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें DRG के तीन जवान शहीद हो गये, जबकि एक जवान गंभीर रूप से

UP : बारात लेकर निकले दूल्हे को मा’र दी गो’ली, दुल्हन करती रही इंतेजार…

शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात में दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर UP

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रांची के कांके रिजॉर्ट में खास रौनक दिखी, जब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन-सह-आशीर्वाद समारोह में शामि

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।