spot_img
spot_img

रांची में सड़क पर दिखा गुस्सा, जब खुद पहुंचे SSP तो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा इलाके से लापता भाई-बहन की बरामदगी को लेकर मंगलवार को शहीद मैदान के पास स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क पर दिखा। बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुये रांची SSP राकेश रंजन और ग्रामीण SP प्रवीण पुष्कर खुद लापता बच्चों के मोहल्ले में पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से पूरी जानकारी ली। इस दौरान SSP ने प्रदर्शन कर रहे लोगों और परिजनों को भरोसा दिलाया कि बच्चों की तलाश के लिए कई विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों को ध्यान में रखते हुये टीमों को कई शहरों में रवाना किया गया है। SSPके आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और बच्चों की सुरक्षित बरामदगी पुलिस की शीर्ष प्राथमिकता है।

तीन दिन बाद भी लापता भाई बहन का कोई सुराग नहीं, पुलिस ने घोषित किया इनाम - Air Now

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेखौफ अपराधी! कुछ ही घंटों में एक और कांड…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में बेखौफ...

14 जुलाई तक भरें फॉर्म, वरना लिस्ट से गायब हो सकता है नाम…

Kohramlive : आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष...

दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है ये 5 हेल्दी सैंडविच… जानें

Kohramlive : सुबह की भागदौड़ में अक्सर नाश्ता सबसे...

भारत में ही बनेंगे 94 राफेल लड़ाकू विमान, 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील…

Kohramlive : कभी विदेशों से हथियार खरीदने वाला भारत...