Chouparan(Krishna Paswan) : सड़क पर सबकुछ सामान्य था, लेकिन किसे पता था कि राजदेव सिंह के जीवन की आखिरी सुबह है। चोरदाहा पेट्रोल पंप से महज 100 मीटर आगे, एक ईंट लदा ट्रैक्टर रॉन्ग साइड से आया और सामने से टकरा गई बाइक, जिस पर राजदेव सवार थे। झटका इतना तेज था कि मौके पर ही 29 साल के राजदेव की मौत हो गई। वो चतरा जिले के राजपुर, लुटा गांव के रहने वाले थे। घर से शायद किसी रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने निकले थे, मगर लौटे नहीं। घटना की खबर मिलते ही थानेदार अनुपम प्रकाश मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह हादसा सिर्फ एक मौत नहीं, सड़क पर लापरवाही की कीमत है।
…और एक बेटे की जिंदगी थम गई ऐसे
Date:








