PALAMU : पलामू में 8 साल के एक बच्चे का शव शनिवार को कुएं से बरामद किया गया। बच्चा अपने घर से 21 दिनों से लापता था। बकरी चराने गए लोगों ने यह जानने के लिए कुएं में झांका कि पानी है या सूख गया, इसी दाैरान उन्हें बच्चे की सड़ी गली लाश दिखी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।
Read More :6 बार के कांग्रेस सांसद और पूर्व विदेश राज्य मंत्री का 100 वर्ष की उम्र में निधन
घर के बगल में ही खेल रहा था बच्चा
मृतक बच्चे की पहचान सकडीहा गांव निवासी हदीस अंसारी के बेटे महताब अंसारी के रूप में की गई। 24 अप्रैल की शाम से महताब गायब हो गया था। वह घर के बगल में खेल रहा था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने थाने में बच्चे के लापता होने का मामला दर्ज कराया था।
परिजनों के बताए अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी पुलिस
जब बच्चा गायब हुआ था उस वक्त भी उसे ढूढ़ने के क्रम में भी कुआं में देखा गया था, लेकिन उस समय कुछ नहीं दिखा। माना जा रहा है कि बच्चे को मारकर उसके शरीर को वजनदार सामान से बांधकर कुंए में डाल दिया गया। जब शव पूरी तरह से सड़ गया तो वो ऊपर आ गया। थाना प्रभारी शिवकुमार का कहना है कि परिजनों ने बच्चे के गायब होने के बाद किसी पर शक जाहिर नहीं किया था। पुलिस परिजनों के बताए अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी।
Read More : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)








