Afghanistan : काबुल एयरपोर्ट के बाहर आत्मघाती हमलों के बाद अमेरिका ने बड़ी कार्रवाई की है। ISIS-K के ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया है। अमेरिका ने अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में आतंकियों के ठिकानों पर बमबाजी की। अमेरिका ने दावा किया है कि इस हमले में एक साजिशकर्ता ढेर हो गया। साथ ही अमेरिका ने अपने नागरिकों से काबुल एयरपोर्ट से तुरंत हट जाने को कहा है। अमेरिका ने कहा है कि किसी भी आम नागरिक की जान नहीं गई है। ये कार्रवाई तब की गई है जब जो बाइडेन ने चेतावनी देते हुए कहा था कि किसी भी आतंकी को नहीं बख्शा जाएगा और सभी को ढूंढ- ढूंढकर मारा जाएगा।
Read More : घर से भागी रानी बनी दारोगा दीपक की दुल्हन, देखें वीडियो
Read More : नफरत और जंग की कोख से उपजी भूख
Read More : “पहरेदारों” की पनाह में आया 10 लाख का इनामी खूंखार माओवादी प्रमाणिक














