spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई की इस युवती का इल्जाम, रवि किशन उसके जैविक पिता… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मुंबई में रहने वाली एक युवती ने कोर्ट में मुकदमा दायर कर भाजपा नेता रवि किशन को अपना जैविक पिता होने का दावा किया है। लगभग 25 साल की युवती ने DNA टेस्ट की मांग की है। शिनोवा नाम की इस युवती ने अभिनेता से नेता बने रवि किशन की जैविक पुत्री घोषित करने का अनुरोध किया है। युवती का दावा है कि वह अपर्णा सोनी के साथ भाजपा नेता के रिश्ते से पैदा हुई है। वहीं, युवती ने यूपी में सोनी और अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने के लिये मुंबई हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की है। गुजरे तीन दिन पहले रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला की शिकायत पर यूपी की राजधानी लखनऊ में केस दर्ज किया गया है। रिट याचिका में कहा गया है कि लखनऊ में संबंधित कोई घटना नहीं हुई है, वहीं, किशन मुंबई के रहनेवाले हैं, इसके बावजदू प्राथमिकी लखनऊ में दर्ज की गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मलाड की डिंडोशी अदालत में दायर मुकदमे में कहा गया है कि एक पत्रकार के रूप में सोनी और रवि किशन की मुलाकात हुई थी। याचिका के अनुसार, सोनी और किशन एक रिश्ते में आये और 1991 में शादी कर ली, हालांकि कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण दोनों लंबे समय तक एक साथ नहीं रह सके। याचिका में दावा किया गया है कि उसका जन्म 19 अक्टूबर 1998 को हुआ था, लेकिन तब तक यह पता चला कि किशन पहले से ही शादीशुदा थे।

याचिका में कहा गया है कि इन तथ्यों को देखते हुए, ऐसा लगता है कि किशन और सोनी ने आपस में फैसला किया कि उनका बच्चा अभिनेता को “अंकल” कहेगा। याचिका में कहा कि जरूरत के हर समय में दोनों ने उसकी आवश्यक देखभाल की, वहीं, याचिका में आरोप लगाया गया है कि हालांकि, हाल ही में जब शिनोवा और सोनी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा नेता को शुभकामनाएं देने के लिए मिलने गये, तो उन्होंने दुर्व्यवहार किया और उनसे मिलने से इनकार कर दिया।

याचिका में कहा गया है कि इसके बाद सोनी ने किशन की जैविक पुत्री के रूप में शिनोवा के अधिकारों के बारे में जनता को बताने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। शिनोवा ने याचिका में कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं बताया गया, इसके बावजूद किशन की पत्नी शुक्ला ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। डिंडोशी अदालत में मुकदमे की अगली सुनवाई 25 अप्रैल को होगी।

इसे भी पढ़ें :UIDAI में डेढ़ लाख तक मिलेगी सैलरी, फ्री में करें अप्लाई…

इसे भी पढ़ें :दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पहुंचे रांची… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं,12वीं का रिजल्ट…यहां करें चेक

इसे भी पढ़ें :दिल्ली और हैदराबाद में होगी टक्कर, टॉप 4 में है… जानें

इसे भी पढ़ें :दिग्गज कांग्रेस नेता ने थामा BJP का दामन

इसे भी पढ़ें :बड़ा कदमः दो हजार कर्मचारियों को निकाला…

इसे भी पढ़ें :सलमान खान नजर आ सकते हैं ‘सिकंदर’ में, शूटिंग अगले महीने से

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...

रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...

चाणक्य नीतिः इन 5 चीजों का घमंड इंसान को ले डूबता है!

Kohramlive : जीवन में सफलता मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ना...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...