Ranchi : मौसम विभाग की रेड अलर्ट चेतावनी के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन ने कल यानी 19 जून 2025 को जिले के सभी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और सभी निजी स्कूलों में केजी से लेकर कक्षा 12वीं तक की कक्षायें पूरी तरह बंद रहेंगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची ने रांची को रेड जोन में रखा है और भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके चलते प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई स्कूल इस आदेश का पालन नहीं करता है, तो उस पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कड़ी कार्रवाई की जायेगी। शिक्षा विभाग से जुड़े सभी पदाधिकारियों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर स्कूली छात्राओं के सुरक्षार्थ दिनांक 19.06.2025 को जिला में संचालित सभी कोटि के सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग- KG से वर्ग-12 तक के विद्यालय को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
भारत मौसम…
— DC Ranchi (@DC_Ranchi) June 18, 2025





