spot_img
spot_img
spot_img

अलका तिवारी बोली, मत से ही मजबूती, मतदाता से ही लोकतंत्र…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर आर्यभट्ट सभागार, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने लोकतंत्र की मजबूती का मंत्र देते हुये कहा कि “लोकतंत्र का आधार है मतदाता। उसे जानकार, जागरूक और निर्भीक होना होगा, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।” राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुये उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी। उसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में वर्ष 2011 से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है, ताकि हर मतदाता अपने अधिकार और जिम्मेदारी को समझे।

थीम में छुपा संदेश—My India My Vote

राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने बताया कि इस वर्ष भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “My India My Vote” और टैगलाइन “Indian Citizen at the Heart of Indian Democracy” तय की है। उन्होंने कहा कि मतदाता बिना भय, प्रलोभन और जाति-धर्म-भाषा के भेद से ऊपर उठकर मतदान करे, यही आयोग का लक्ष्य है। इसी उद्देश्य से आयोग नवाचार और तकनीक का लगातार उपयोग कर रहा है।अलका तिवारी ने कहा कि मतदाता पंजीकरण और जागरूकता एक सतत प्रक्रिया है। योग्य नागरिकों के लिये चार अर्हता तिथियां—1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर निर्धारित हैं। महिला, पुरुष, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, पीवीटीजी, थर्ड जेंडर हर मतदाता के अनुरूप सुविधा देना आयोग की प्राथमिकता है। राज्य में 2886 Electoral Literacy Club, हर मतदान केंद्र पर चुनाव पाठशाला, और 966 वोटर अवेयरनेस फोरम सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाता सूची में नाम होना लोकतंत्र में भागीदारी की पहली शर्त है। मतदाता BLO, CEO वेबसाइट या Voter Helpline App से आसानी से जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि Book a Call सुविधा के तहत मतदाता 48 घंटे के भीतर अपने BLO से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (Pre-Revision Period) के दौरान अब तक 72 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। BLO घर-घर जाकर स्टीकर लगायेंगे, जिन पर BLO का मोबाइल नंबर और मतदाता का मकान नंबर अंकित होगा।

झारखंड के लिये गर्व का क्षण

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग को International IDEA की अध्यक्षता का अवसर मिला है, जबकि पाकुड़ जिला को राष्ट्रीय स्तर पर Best Election District Award के लिये चुना गया है, जो पूरे झारखंड के लिये गौरव की बात है। कार्यक्रम में वरिष्ठ, युवा और ट्रांसजेंडर मतदाताओं को सम्मानित किया गया। वहीं, वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई जिलों और अधिकारियों को भी सम्मान मिला। इस अवसर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का राष्ट्र के नाम संदेश दिखाया गया। रांची के DC सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने समापन भाषण दिया और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने मतदाता शपथ दिलाई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...

भूकंप से भारी तबाही, सैकड़ों हुये… देखें वीडियो

Kohramlive : वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आये...