spot_img

Alert! WhatsApp पर चल रहा स्कैम, जानिए इससे बचने का तरीका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : लोगों को फंसाने के लिए स्कैमर्स तरह-तरह की चाल चलते हैं। ऐसा ही एक नया स्कैम  WhatsApp पर चल रहे।  इस फिशिंग स्कैम का शिकार खास तौर पर वे लोग हैं, जो ब्रिटेन में काम करना चाहते हैं। इस नए स्कैम से भारत से विदेश में काम करने वालों के लिए फ्री वीजा और दूसरे बेनिफिट का लालच दिया जा रहा है। जिसे लेकर एंड्रॉयड यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट ने अलर्ट जारी किया है।

क्या है नया WhatsApp स्कैम?

वॉट्सऐप पर यूजर्स को एक मैसेज भेजा जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि UK में 1,32,000 एडिशनल वर्कर की जरूरत है।  ऐसे में सरकार 1,86,000 खाली पदों को भरने के लिए रिक्रूटमेंट कर रही है।  Malwarebytes की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप यूजर्स को यह मैसेज स्कैमर्स भेज रहे हैं।  इस मैसेज के साथ वह फ्री वीजा और दूसरे बेनिफिट्स का भी लालच दे रहे हैं।  खासकर उन लोगों को जो यूनाइटेड किंगडम में शिफ्ट होना चाहते हैं।  इस फ्रॉड मैसेज के साथ एक लिंक भी मौजूद है, जिस पर क्लिक करने से यूजर्स एक फर्जी डोमेन पर पहुंचते हैं।  इस वेबसाइट को UK वीजा और इमिग्रेशन वेबसाइट जैसा ही लुक दिया गया है।  लोगों को यहां पर मौजूद हजारों नौकरियों पर अप्लाई करने के लिए कहा जा रहा है। अगर आपके पास भी इस तरह का कोई मैसेज आए, तो उस पर क्लिक ना करें।

WhatsApp Scam से कैसे बचे

वॉट्सऐप पर स्कैम कोई नई बात नहीं है। पहले भी कई ऐसे मामले देखने को मिल चुके हैं, जहां लोग किसी स्कैम का शिकार हुए हैं। लोग ना सिर्फ इस तरह के झांसों में फंसे हैं, बल्कि पैसे तक गंवा दिए हैं।

वॉट्सऐप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ आता है, इसलिए फ्रॉडस्टर्स को ट्रैक कर पाना मुश्किल है।  इस तरह के स्कैम से बचने का सबसे आसान तरीका, इन्हें इग्नोर करना है।

कुछ वक्त पहले ही वॉट्सऐप पर KBC लॉटरी के नाम पर लोगों को ठगने के लिए मैसेज आ रहे थे।  इस मैसेज में यूजर्स को 25 लाख की लॉटरी जीतने का झांसा दिया जा रहा था। स्कैमर्स ना सिर्फ मैसेज बल्कि एक वॉयस नोट भी भेज रहे थे, जिसमें लॉटरी के नाम पर लोगों को फंसाने की पूरी कोशिश की गई थी।

इसे भी पढ़ें :  BIG BREAKING : बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा

इसे भी पढ़ें : दोबारा शादी के बंधन में बंधे CM भगवंत मान… देखें तस्वीरें

इसे भी पढ़ें : चास ब्लॉक कैंपस में लोगों का बवाल… देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : POWERGRID में वेकैंसी, 2 लाख तक सैलरी… देखें डिटेल्स

spot_img

Related articles:

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।

Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….

डिजिटल दुनिया(Digital World) जितनी आसान हो गई है, खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं, अब एक नया साइबर स्कैम सामने आया है, जो खास तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहा है।

SmartPhone : मार्केट में छाये नये स्मार्टफोन्स, फीचर्स देख दिमाग घूम जायेगा…

भारतीय स्मार्टफोन(SmartPhone) बाजार में इस वक्त मुकाबला ऐसा है जैसे मैदान में कई दिग्गज आमने-सामने हों। हर कंपनी दमदार बैटरी, AI फीचर्स और कैमरा पावर के साथ यूजर्स को लुभाने में जुटी

Mini Projector : घर की दीवार बनेगी थिएटर, देसी कंपनी लाई दमदार मिनी प्रोजेक्टर…

भारतीय ब्रांड Zebronics ने अपना नया स्मार्ट मिनी प्रोजेक्टर(Projector) लॉन्च किया है। ZEB-PixaPlay 77G, जो बजट में ‘होम थिएटर’ का सपना पूरा करता है।