spot_img

#SBI ग्राहकों के लिए ALERT! इन नंबरों को किसी के भी साथ ना करें शेयर, वरना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : स्टेट बैंक ने अपने सभी ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अगर आपका खाता है तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है। SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को निजी जानकारी और किसी भी तरह के ऐप को डाउनलोड को लेकर अलर्ट किया है। अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है।

SBI ने कहा है कि बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड नंबर, डेट ऑफ बर्थ, CVV नंबर, डेबिट कार्ड नंबर, व्यक्तिगत पहचान का ब्योरा आदि किसी के भी साथ शेयर ना करें।  अलर्ट जारी करते हुए SBI ने ग्राहकों को कुछ सुझाव भी दिए हैं जिनका पालन करने को कहा है।  इसके अलावा बैंक ने अनजाने मेल में आए किसी भी अटैचमेंट, SMS और कॉल से सावधान रहने को कहा है।

बैंक समय-समय पर जारी करता है अलर्ट

बता दें कि देश का सबसे बड़ा बैंक ग्राहकों की सुरक्षा के लिए आए दिन अलर्ट जारी करता रहता है. एसबीआई का मकसद ग्राहकों के पैसे सुरक्षित रखना है. बैंक अपने ट्विटर हैंडल और एमएमएस के जरिए ग्राहकों को अलर्ट भेजता रहता है।

बता दें कि लाॅकडाउन के दौरान हैं बैंकिंग फ्रॉड के मामले बढ़े हैं. आरबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार डिजिटल लेनदेन के चलते साल 2018-19 में 71,543 करोड़ रुपए का बैंकिंग फ्रॉड हुआ है. इस अवधि में बैंक फ्रॉड के 6800 से अधिक मामले सामने आए। साल 2017-18 में बैंक फ्रॉड के 5916 मामले सामने आए थे. इनमें 41,167 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी हुई थी।  पिछले 11 वित्त वर्ष में बैंक फ्रॉड के कुल 53,334 मामले सामने आए हैं, जबकि इनके जरिये 2.05 लाख करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है।


इसे भी पढ़ें :#Bengal में कल से 30 मई तक #Lockdown, जाने क्या रहेगा बंद और खुला…

इसे भी पढ़ें :WHO ने अमीर देशों से अनुरोध करते हुए कहा- बच्चों को अभी ना लगाएं वैक्सीन, गरीब देशों को दान के बारे में सोचें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...