UP : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार वह खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके बजाय पार्टी के दूसरे नेताओं को चुनाव मैदान में उतारेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि वह शुभ-अशुभ में विश्वास करते हैं और इस बार वही करेंगे, जो उनके लिए पहले शुभ साबित हुआ है। उन्होंने पिछला चुनाव याद करते हुये कहा कि वह विधानसभा चुनाव तो जीत गये थे, लेकिन पार्टी 202 सीटों का आंकड़ा नहीं छू सकी थी। अखिलेश यादव ने 2012 का जिक्र करते हुये कहा कि उस समय वह लोकसभा सांसद थे और इसी दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। उनके मुताबिक, यह उनके लिए शुभ रहा था। इसलिए 2027 के चुनाव में भी वह इसी रणनीति पर चलेंगे।






