spot_img

आजसू पार्टी का ऐलान… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग की सियासी धड़कनों में आज एक नई लय सुनाई दी। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजसू पार्टी ने साफ शब्दों में कहा, “20 सितंबर को चरही में होने वाले रेल टेका, डहर छैका कार्यक्रम में पूरी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी।” कुड़मी समुदाय को आदिवासी जनजाति में शामिल करने की मांग अब एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। आजसू नेताओं ने मंच से कहा कि यह लड़ाई सिर्फ कुड़मियों की नहीं, पूरे समाज की अस्मिता की लड़ाई है।

जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो और जिला सचिव मोनू अख्तर की अगुवाई में बैठक हुई। मोनू अख्तर की सक्रियता और मेहनत को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सराहा। जिला उपाध्यक्ष विष्णु महतो, कमलेश कुमार, खेमलाल महतो, किशोर महतो ने भी आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया। छात्र शक्ति भी पीछे नहीं रही, आजसू छात्र संघ के जिला संयोजक शुभम राणा ने युवाओं की ओर से आवाज बुलंद की। आजसू पार्टी ने साफ किया कि रेल टेका, डहर छैका सिर्फ विरोध का नाम नहीं, बल्कि कुड़मी अस्मिता का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...