RANCHI: रिम्स में इलाजरत वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ का सोमवार को निधन हो गया। बैजनाथ 20 से ज्यादा दिन से रिम्स में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे। आज वह जिंदगी की जंग हार गये। उनके निधन पर राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
यहां याद दिला दें कि 10-11 सितंबर को कोकर के तिरिल बस्ती में उनपर जानलेवा हमला किया गया था। जिसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। बैजनाथ पर हुये हमले के बाद खूब हाय-तौबा मची थी। शासन-प्रशासन में खलबली मच गई थी। डीजीपी नीरज सिन्हा ने बैजनाथ पर हमले की जांच की जिम्मेवारी आईजी अमोल वेणुकांत होमकर को सौंपी थी। पुलिस ने बैजनाथ के साथ मारपीट के मुख्य आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बेहतर इलाज का निर्देश दिया था। डॉक्टरों ने जोर भी लगाया। बैजनाथ की स्थिति में कुछ सुधार भी हुआ था। मगर आज उनका निधन हो गया। बैजनाथ के निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है।
Read More :नहाने गया कोचिंग संचालक डूब गया, पत्नी की चित्कार से
Read More :बड़े बेटे ने ही मां-बाप, भाई और मासूम को मार डाला था
Read More :झारखण्ड के इस जिले में कांपी धरती, घरों से निकले लोग
Read More :फंदे से लटकी मिली मां-बेटी की लाश, रात को एक साथ…
Read More :बीच समंदर NCB की बड़ी कार्रवाई, शाहरुख खान बेटे समेत 8 हिरासत में, जानिये पूरा माजरा
Read More :BJP नेता जीतराम मुंडा के मर्डर में PLFI का कोई हाथ नहीं : दिनेश गोप
Read More :पूर्व मंत्री हाजी हुसैन को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात…








