spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची में गिट्टी-बालू माफियाओं में हड़कंप… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर नकेल कसने के लिहाज से आज राजधानी रांची और आसापास के इलाकों में रेड की गई। ओरमांझी, बुढ़मू, नगड़ी और बुंडू क्षेत्र में की गयी कारवाई में अवैध खनन और भंडारण में शामिल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कई गाड़ियों को जब्त किया गया।

रांची के सदर एसडीएम दीपक दूबे की देखरेख में रांची के जिला खनन पदाधिकारी, ओरमांझी सीओ माइंस इंस्पेक्टर, ओरमांझी थाना की पुलिस ने क्यूआरटी के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैध खनन, भंडारण में शामिल 15 लोगों को अरेस्ट कर लिया गया। साथ ही अवैध परिवहन में संलिप्त 7 गाड़ियों/मशीनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को ओरमांझी थाना के हवाले कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ओरमांझी अंचल में पत्थर खनिज के संचालित लाइसेंस में कुल 11 खनिज भंडारण की मापी की गयी है। वहीं, जांच के दौरान पायी गयी अनियमितता के बाबत शोकॉज किया गया है।

इधर, रांची के सहायक खनन पदाधिकारी, बुढ़मू सीओ और बुढ़मू थाना की पुलिस ने बुढ़मू इलाके में छापामारी अभियान चलाया। मौजा छापर में 40 हजार घनफीट बालू स्टॉक पाया गया। जिसे जब्त कर नीलामी की कार्रवाई के लिए बुढ़मू थाना के हवाले कर दिया गया। छापामारी के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त 2 हाईवा (1250 घनफीट स्टोन चिप्स लदा हुआ), 1 हाईवा (600 घनफीट बालू लदा हुआ) एवं 2 ट्रैक्टर (200 घनफीट बालू लदा हुआ) को जब्त कर बुढ़मू थाना को सुपुर्द करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नगड़ी सीओ, ASP मूमल राजपुरोहित और नगड़ी पुलिस नगड़ी इलाके में छापामारी अभियान चलाया। छापामारी के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त 2 हाईवा (स्टोन चिप्स लदा हुआ), 1 टर्बो (स्टोन चिप्स लदा हुआ), 1 हाईवा (बालू लदा हुआ) को जब्त कर नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बुंडू एसडीओ की देखरेख में बुंडू/सोनाहातू सीओ और पुलिस ने बुंडू एवं सोनाहातु के इलाकों में रेड मारी। छापामारी के दौरान बुंडी में 2 ट्रैक्टर (ईंट एवं बालू लदा हुआ) को जब्त किया गया। वहीं, सोनाहातु के  वनडीह में 30 हजार घनफीट अवैध बालू स्टॉक एवं मौजा- जाडियामोड़ में 15 हजार घनफीट अवैध बालू स्टॉक को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें : लिव इन में रहने के बाद शादी के लिए बोली तो…

इसे भी पढ़ें : मई में कहां चलेगी हीट वेव और किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

इसे भी पढ़ें :

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: