Hazaribagh : JSSC CGL के परीक्षाफल में गड़बड़ी होने का इल्जाम लगा सड़क पर उतरे छात्रों ने आज हजारीबाग बंद का ऐलान किया। बंद का मिला-जुला असर दिखा। आंदोलित छात्रों ने विभिन्न चौक-चौराहे पर खुली दुकानों को बंद करा दिया, वहीं भारत माता चौक के पास सड़क जाम कर दिया। जिसके चलते बहुत लंबा जाम हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आंदोलित छात्र इस बात पर अड़े हुये हैं कि CGL परीक्षा हर हाल में रद्द हो और परीक्षा पुनः ली जाये। कुछ जगह सड़क पर टायर जला कर विरोध जताया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर उतरे छात्रों को बहुत समझाने-बुझाने की कोशिश की, पर छात्रों का कहना था कि उनकी मांग सरकार तक पहुंचाई जायेगी, तब वे आंदोलन खत्म कर देंगे। आंदोलित छात्रों का इल्जाम था कि पूरे परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक हुये हैं। इस कारण परीक्षा रद्द होना चाहिये, अगर परीक्षा परिणाम देखा जाए तो 21 तारीख को जो परीक्षा हुई, उसमें मात्र 82 लोग पास किये हैं, वहीं 22 तारीख को जो परीक्षा हुई, उसमें 2178 परीक्षार्थी पास किये हैं। इससे साफ है कि परीक्षा में घोर गड़बड़ी हुई है। सीटों को बेच देने तक का इल्जाम लगाया गया। यहां याद दिला दें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के रिजल्ट आउट कर दिये हैं। कुल 2,025 पदों को भरना है। दस्तावेज सत्यापन 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक होगा। इसी परीक्षा परिणाम के विरोध में हजारीबाग बंद का ऐलान किया गया था।
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा…
इसे भी पढ़ें :‘केजरीवाल झुकेगा नहीं’ चर्चा में आया नया पोस्टर
इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा…
इसे भी पढ़ें :‘केजरीवाल झुकेगा नहीं’ चर्चा में आया नया पोस्टर
इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…



