spot_img

कामयाबी के बाद जुटी समिति, अब लक्ष्य, इतिहास रचना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : इतिहास रच चुकी चौपारण रथ यात्रा 2025 के बाद रविवार को पारिजात होटल में आयोजित खास समीक्षा बैठक में आयोजन से जुड़ी उपलब्धियों, अनुभवों और कमियों पर मंथन हुआ और तय किया गया कि 15 जुलाई 2026 की रथ यात्रा को और भी भव्य, सुव्यवस्थित और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाया जायेगा। बैठक में तय किया गया कि अगली यात्रा से पूर्व सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज यादव, DC, SP, मीडिया और सभी सहयोगी संगठनों का विशेष सम्मान समारोह आयोजित होगा, ताकि सभी वर्गों की सहभागिता को सम्मान दिया जा सके। बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण का संकल्प पारित किया गया। वहीं, परंपरा को स्थायी रूप देने और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का प्रयास पर जोर दिया गया। भूमि चयन, निर्माण योजना और फंड संग्रह की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। समिति का संकल्प है कि रथ यात्रा 2026 ना केवल भीड़ व सुरक्षा के लिहाज से बेहतर होगी, बल्कि धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और जनसहयोग के नये कीर्तिमान भी स्थापित करेगी। बैठक के अंत में अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह समेत समिति के सदस्यों ने चौपारण वासियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार प्रकट किया, जिनकी वजह से रथ यात्रा 2025 एक अविस्मरणीय अध्याय बन सकी।

रथ, मार्ग और व्यवस्था की समय से तैयारी

  • रथ निर्माण, मार्ग मरम्मत, प्रचार, स्टॉल निर्धारण व सुरक्षा इंतजाम महीनों पहले शुरू होंगे
  • रथों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार ताकि ज्यादा श्रद्धालु खींच सकें रथ
  • मौसीबाड़ी क्षेत्र में विशेष ध्यान
  • अतिरिक्त स्वयंसेवक, बैरिकेडिंग और CCTV व डिजिटल निगरानी प्रणाली की व्यवस्था
  • लोकनृत्य, भजन, झांकी, नाट्य आदि कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को मंच
  • परंपरा के साथ नवाचार को मिलेगा स्थान

पगड़ी-पट्टा की संख्या बढ़ेगी, महिलाएं भी होंगी शामिल

  • रथ खींचने वालों को और अधिक पगड़ी दी जाएंगी
  • महिला श्रद्धालुओं के लिये विशेष ‘पट्टा’ (गमछा/फीता) की व्यवस्था
  • बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुये प्रसाद वितरण की व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा

दो समितियों का गठन

  • एक समिति रथ यात्रा आयोजन देखेगी
  • दूसरी समिति मंदिर निर्माण व प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेगी
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को बड़ा झटका…

Kohramlive : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की...

डबल म’र्डर से तहलका…

Deoghar : देवघर के सोनाराठाड़ी प्रखंड की नावाडीह पंचायत में...

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...