Kohramlive : लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) का दूसरा सीजन 16 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसमें इंडिया के दो दिज्जग खिलाड़ी खेलते हुए मैदान में दिखेंगे, जिन्होंने संन्यास ले लिया है। अपने जमाने के ये 2 स्टार क्रिकेटर हैं- हरभजन सिंह और इरफान पठान। स्टार हरभजन सिंह और इरफान पठान क्रमशः मणिपाल टाइगर्स और भीलवाड़ा किंग का नेतृत्व करेंगे।
टीम इंडिया को जिताए कई मैच
ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने टीम इंडिया की तरफ से 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 236 एकदिवसीय और 28 टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच भी खेले हैं। हरभजन सिंह ने कहा, ‘कई वर्षों तक दुनिया भर के शीर्ष क्रिकेटरों के साथ खेलने से मैंने खेल की बारीकियों को समझा, जिससे मुझे बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद मिली। एक क्रिकेटर के तौर पर मुझे टीम की कप्तानी का मौका नहीं मिला, लेकिन मैं यहां कप्तानी करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।’
खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप में किया कमाल
ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) 2007 में पहले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे थे। इरफान पठान (Irfan Pathan) ने कहा, ‘यह शानदार अवसर है और मुझे पूरा विश्वास है कि एक टीम के तौर पर हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’
4 टीमें लेंगी भाग
आगामी टूर्नामेंट में चार टीमें भाग लेंगी और इसमें कुल 16 मैच खेले जाएंगे। भारत पहली बार इसकी मेजबानी करेगा और इसके मैच छह शहरों में खेले जाएंगे।
ये खिलाड़ी भी बने कप्तान
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) अदानी ग्रुप के स्वामित्व वाले गुजरात जायंट्स का नेतृत्व करेंगे, जबकि उनके सलामी जोड़ीदार गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) जीएमआर ग्रुप के स्वामित्व वाली इंडिया कैपिटल्स के कप्तान होंगे।
इसे भी पढ़ें : फूट-फूटकर रोईं अंकिता लोखंडे बोलीं…
इसे भी पढ़ें : फूट-फूटकर रोईं अंकिता लोखंडे बोलीं…
इसे भी पढ़ें : फूट-फूटकर रोईं अंकिता लोखंडे बोलीं…
इसे भी पढ़ें : Jasprit Bumrah होंगे परफॉर्मैक्स एक्टिववियर के ब्रांड एम्बेसडर
इसे भी पढ़ें : IPL : RR के कप्तान पर भड़के फैंस, BCCI ने ठोका भारी जुर्माना…
इसे भी पढ़ें : Sachin Tendulkar के घर के बाहर गजब नजारा, उमड़ी भीड़… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मां चली गई, पर बेटा डटा रहा मैदान पर…
इसे भी पढ़ें : रांची की धरती से निकले 11 हॉकी सितारे, खेलेंगे एशिया कप…
इसे भी पढ़ें : महिला T20 वर्ल्ड कप 2026, जीतने वालों पर बरसेंगे नोट… जानें






