spot_img

अप्राकृतिक यौ’नाचार में नाकाम होने पर कर दिया भयानक कांड…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Chaibasa : चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में चार साल के मासूम की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास विफल होने पर पत्थर से वार कर हत्या करने का आरोप है। सदर SDPO बहामन टूटी ने बताया कि ग्राम खूटपानी निवासी बालेमा हेम्ब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर उनके चार साल के बेटे निर्मल हेम्ब्रम के अपहरण की सूचना मुफ्फसिल थाना में दर्ज की गई थी। पुलिस कप्तान के निर्देश पर स्पेशल टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये आरोपी देवेन्द्र बोदरा को गिरफ्तार किया। आरोपी चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के इचीडा टोला-उलीडीह गांव का निवासी बताया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर लापता बालक का शव चुईगुटू पहाड़ इलाके से बरामद किया गया। वहीं, घटनास्थल से वारदात में प्रयुक्त खून लगा पत्थर भी जब्त किया गया। SDPO ने मीडिया को बताया कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। टीम में SDPO बहामन टूटी, मुफ्फसिल के थानेदार विनोद कुमार, रितेश कुमार सिंह तथा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

News Article Hero Image

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...