Hazaribagh : प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़कागांव में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक अपराधी अंकित कुमार पांडेय के पैर में गोली लगी। मौके से पिस्तौल, गोली, बम और धमकी भरे पर्चे बरामद किये गये। मामला 25 जुलाई का है। 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर दो हाईवा वाहनों पर गोलीबारी के बाद बड़कागांव थाना में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को अंकित पर शक हुआ। पूछताछ में उसके मोबाइल से टेलीग्राम के जरिये प्रिंस खान और K.S.S. गिरोह के सदस्यों से संपर्क होने की जानकारी मिली।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अंकित ने साथियों के साथ मिलकर गोलीबारी और धमकी भरे पर्चे छोड़ने की बात स्वीकार की। उसने हथियार और बम पिपराडीह के पास बंद पड़े गैस प्लांट के नजदीक छिपाने की जानकारी दी। बरामदगी के लिए पुलिस उसे मौके पर ले गई। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान अंकित ने एक जवान को धक्का दिया और बरामद पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल को बड़कागांव CHC से सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर किया गया। मौके से एक देसी पिस्तौल, 7.62 एमएम का खोखा, एक मिसफायर गोली, एक जिंदा गोली, एक देशी बम और चार धमकी भरे पर्चे बरामद हुये। पुलिस की गोली खाने के बाद उसने कई और राज उगले है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान कुछ अन्य अपराधी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गये। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कार्रवाई थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस की गो’ली खाने के बाद उगले कई राज… देखें वीडियो #Hazaribagh #Jharkhand #PrinceKhanGang #CrimeNews #PoliceEncounter #Barkagaon #JharkhandPolice #CrimeNewsJharkhand #HazaribaghPolice pic.twitter.com/NazlJhlISd
— KohramLive (@KohramLive) August 8, 2026















