spot_img

7 साल बाद जाल में फंसा ‘बॉबी कबूतर’, ‘मैडम जहर’ भी… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट) ने 7 साल से फरार बॉबी कबूतर उर्फ महफूज को गिरफ्तार किया। उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा उर्फ ‘मैडम जहर’ भी पकड़ी गई। नेहा कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रिय सदस्य बताई जा रही है। नेहा उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। इल्जाम है कि वह गैंग के लिए ड्रग्स सिंडिकेट और हथियार सप्लाई संभाल रही थी। महिपालपुर फ्लाईओवर के पास से ड्रग्स खेप के साथ गिरफ्तारी हुई। बॉबी कबूतर ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी की थी। उसके मूवमेंट और रूट की जानकारी हमलावरों तक पहुंचाई थी। यहां याद दिला दें कि 29 मई 2022 को मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।

दिशा पाटनी हाउस फायरिंग केस

बॉबी कबूतर फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग मामले में भी वांटेड था। आरोप है कि शूटर्स को हथियार बॉबी ने मुहैया कराये थे। फायरिंग के आदेश कथित तौर पर तिहाड़ जेल से मिले थे। 7 साल से सीलमपुर में छिपा था, बाहर नहीं निकलता था। गर्लफ्रेंड की जिद पर गुरुग्राम मॉल में शॉपिंग के लिये गया। लौटते समय स्पेशल सेल ने ट्रैप कर दबोच लिया। उसके साथ दो अन्य गुर्गे भी गिरफ्तार हुये। बॉबी के तार गैंगस्टर हाशिम बाबा से जुड़े बताये जा रहे हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...