Ranchi : झारखंड पुलिस आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिये अपनी पूरी तरह ताकत झोक दी है। इसी क्रम में आज पुलिस मुख्यालय में ADG (प्रशि० एवं आधु०) सुमन गुप्ता की अध्यक्षता में Dial-112 (Emergency Response Support System – ERSS) की समीक्षा बैठक की गई। अब किसी भी आपात स्थिति जैसे अपराध, दुर्घटना, आग, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, बाल अपराध या मेडिकल इमरजेंसी में 24×7 सहायता के लिये Dial-112 पर कॉल करें।
ADG सुमन गुप्ता ने जिला स्तर पर Dial-112 की सेवाओं की निगरानी व सुधार के लिये नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया। वहीं, कहा कि प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी जाये। जिले के DSP से Dial-112 की सेवाओं का नियमित फीडबैक लें।
बैठक के मुख्य बिंदु
- Dial-112 के जरिए आपातकालीन सेवाओं को और प्रभावी बनाना।
- महिला, बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता पहुंचाना।
- आपात स्थिति में पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की सेवाओं को बेहतर समन्वय में लाना।
- जनता को जागरूक करने के लिये ऑटो, सिटी बस, कॉलेज, बैंक, अस्पताल, कोचिंग सेंटर और स्कूलों में प्रचार अभियान चलाना।
बैठक में झारखंड जगुआर के DIG इन्द्रजीत महथा, SP अभियान अमित रेणु एवं संचार एवं तकनीकी सेवाएं के SP हरविंदर सिंह सहित कई अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।








