गमगीन हुये अभिनेता पंकज त्रिपाठी… जानें क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां अब नहीं रही। हेमवंती देवी का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। वे 89 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से बीमार थीं। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “हेमवंती देवी का निधन परिवार के बीच, नींद में शांतिपूर्वक हुआ। इस कठिन समय में परिवार निजता बनाये रखना चाहता है।” पंकज त्रिपाठी उस समय अपनी मां के साथ मौजूद थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बेलसंड में किया गया, जिसमें परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुये। परिवार ने सभी से इस दुख की घड़ी में निजता का सम्मान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। पंकज त्रिपाठी अक्सर कहते थे कि उनकी मां ने उन्हें अनुशासन, विनम्रता और करुणा का पाठ पढ़ाया। वह अपनी जड़ों से गहराई से जुड़े रहे हैं और सफलता के बावजूद गांव से रिश्ता बनाये रखा। फिल्म जगत और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

इस रोज झारखंड में मानसून की एंट्री… जानें

Ranchi : मई की गर्मी के बीच झारखंड का...

बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…

Godda : गोड्डा से दिल दहला देने वाली घटना...

बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव थाना...

बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित...