पुलिस कस्टडी से हथकड़ी-रस्सी समेत फरार हुआ आरोपी…

Date:

spot_img
spot_img

Palamu : पलामू के हुसैनाबाद थाना में उस वक्त पुलिस की परेशानी बढ़ गई, जब हाजत में बंद एक आरोपी अचानक फरार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी के हाथ में हथकड़ी थी और रस्सी भी लगी थी। फिर भी वह पुलिस हिरासत से निकल गया। फरार आरोपी की पहचान रीतेश कुमार के रूप में हुई है। वह औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के पीपरा बगाही का रहने वाला है। रीतेश हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 198/26 में बीएनएस की धारा 303(2) का आरोपी है। पुलिस के मुताबिक, हाजत में रहने के दौरान रीतेश ने पेट में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद एक चौकीदार उसे इलाज के लिए बाहर लेकर निकला। इसी दौरान आरोपी ने अचानक चौकीदार को धक्का दिया और दौड़ लगा दी। हथकड़ी और रस्सी के बावजूद उसने भागने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और चौकीदार ने पीछा किया। उसे पकड़ने की कोशिश भी हुई। लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। घटना के बाद हुसैनाबाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उसके संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है। वहीं, इस मामले को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें :

रांची के पूजा पंडालों के लिए JBVNL ने जारी की गाइडलाइन…

Ranchi : दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी समेत पूरे...

नोट कर लें डेट, इस रोज होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला…

Kohramlive : 2027 वनडे विश्व कप का शेड्यूल जारी...

अरवा राजकमल की गृह मंत्रालय के अधिकारी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Delhi : नई दिल्ली में झारखंड सरकार के रेजिडेंट...

2027 वनडे World Cup का शेड्यूल जारी, इस रोज होगा फाइनल… जानें

Kohramlive : ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा...

नवरात्र में माता वैष्णो देवी जाने वालों की हो गई मौज! ये सब फ्री… जानें

Kohramlive : शारदीय नवरात्र में माता वैष्णो देवी के...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: