Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में एक दर्दनाक हादसे में 12 साल की राखी कुमारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना बेहरा गांव के तालाब की है, जहां राखी अपनी सहेलियों के साथ स्नान करने गई थी। जानकारी के मुताबिक, नहाने के दौरान राखी गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे डूबता देख सहेलियों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने चौपारण थानेदार सरोज सिंह को सूचना दी। पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। चौपारण अंचलाधिकारी संजय यादव के निर्देश पर चयकला से गोताखोरों की टीम बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद बच्ची का शव तालाब से बाहर निकाला गया। इस घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग इस हादसे से सदमे में हैं।
चौपारण में मासूम राखी के साथ हा’दसा… देखें वीडियो #chouparan #hazaribagh pic.twitter.com/wH65ETsTet
— KohramLive (@KohramLive) October 23, 2025
इसे भी पढ़ें : बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…
इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : पांच राज्यों में मतगणना, कहां-कौन आगे, किसने दिया सरप्राइज… जानें
इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…






