spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चुनाव ड्यूटी जा रहे CISF जवानों के साथ हा’दसा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के छपरा-सिवान मुख्य मार्ग (NH-531) पर बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। चुनाव ड्यूटी पर जा रहे CISF जवानों से भरी बस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें 25 से ज्यादा जवान घायल हो गये। हादसा सुबह 3 बजे रसूलपुर थाना क्षेत्र के पांडेय छपरा गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। जानकारी के मुताबिक बस में कुल 40 CISF जवान सवार थे, जो दिल्ली से ट्रेन से सिवान स्टेशन पहुंचे थे और फिर बस से डोरीगंज (छपरा) चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे थे। रास्ते में पांडेय छपरा के पास ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।

हादसे की खबर मिलते ही SDPO राजकुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, और थाना प्रभारी समेत प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एकमा CHC में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। एक जवान ने बताया, “टक्कर के बाद कई लोग सीट से उछलकर नीचे गिर पड़े, बस के शीशे टूट गये।” पुलिस की 112 टीम ने मौके पर पहुंचकर जवानों को बाहर निकाला। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल सभी घायल जवानों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...

रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...

चाणक्य नीतिः इन 5 चीजों का घमंड इंसान को ले डूबता है!

Kohramlive : जीवन में सफलता मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ना...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...